23 सितंबर। रोहित शर्मा और धवन के शतकीय पारी के आगे पाकिस्तान को 9 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 210 रन की पार्टनरशिप की । स्कोरकार्ड

Advertisement

रोहित शर्मा 111 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं शिखर धवन 114 रन बनाकर आउट हुए। अंबाती रायडू 12 रन पर नाबाद रहे। पाकिस्तान के तरफ से कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया। धवन 114 रन बनाकर रन आउट हुए थे।

Advertisement

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर पाकिस्तान को केवल 237 रनों पर रोक दिया। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार