16 जनवरी (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को जोहांसबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से जीत लिया। इस शानदार जीत के साथ इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गई है तो वहीं दूसरी ओर भारत की टीम को जबरदस्त फायदा मिला औऱ टेस्ट की नंबर वन टीम बन गई है। भारत की टीम अब टेस्ट रैंकिंग में 110 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है तो वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है।

Advertisement

गौरतलब है कि भारत का परफॉर्मेंस टेस्ट क्रिकेट में हाल के दिनों में शानदार रहा है और 2015 में भारत ने श्रीलंका औऱ साउथ अफ्रीका पर सीरीज जीत दर्ज कर अपनी स्थिती मजबूत कर ली थी।

Advertisement

यहां देखें कौन सी टीम कहां पर हैं इस वक्त टेस्ट रैंकिंग में-

रेंकिंग टीम मैच पॉइंट रेटिंग
1 भारत 32 3535 110
2 ऑस्ट्रेलिया 43 4674 109
3 साउथ अफ्रीका 34 3651 107
4 पाकिस्तान 28 2977 106
5 इंग्लैंड 45 4660 104
6 न्यूजीलैंड 39 3906 100
7 श्रीलंका 35 3123 89
8 वेस्टइंडीज 33 2504 76
9 बांग्लादेश 22 1026 47
10 जिम्बाब्वे 10 53 5

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार