3 फरवरी,माउंट मौनगुनिया (CRICKETNMORE)। भारतीय अंडर 19 गेंदबाजों के दमदार परफॉर्मेंस के बल पर अंडर19 फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 216 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। लाइव स्कोर
Advertisement
भारतीय अंडर 19 गेंदबाज कमलेश नागरकोटी, इशान पोरेल, शिवा सिंह और अंकुल रॉय ने 2- 2 विकेट आपमस में बांटे तो वहीं शिवम मावी को एक विकेट मिला।
Advertisement
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई अंडर 19 बल्लेबाज जोनाथन मेर्लो ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। परम उप्पल ने 34 रन का योगदान दिया।
गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में भारतीय अंडर 19 टीम के गेंदबाजों ने हर टीम को ऑलआउट किया है।