England Women vs India Women, One-off Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत कर 1 विकेट नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 269 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरूआत धमाकेदार रही और स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 20.4 ओवर में 88 रन जोड़े। वर्मा ने 55 गेंदों में 33 रन की पारी खेली औऱ सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनीं।
दिन के अंत पर मंधाना ने 124 गेंदों में नाबाद 69 रन औऱ तास्तिका भाटिया 73 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर पवेलियन लौटी। दोनों के बीच अभी तक दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले दूसरे दिन के खेल के दौरान मेजबान इंग्लैंड पहली पारी में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई औऱ भारत ने 115 रन की अहम बढ़त हासिल की। एमी जोन्स ने 62 गेंदों में 52 रन, नैट साइवर-ब्रंट ने 85 गेंदों में 44 रन बनाए। टीम की छह बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकीं।
भारत के लिए बेहतरीन गेंदबादी करते हुए क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर 5 विकेट लिए। स्नेह राणा और सायली सतघरे ने 2-2 विकेट, दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। जिसमें स्मृति मंधाना ने 108 गेंदों में 89 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों में 58 रन और दीप्ति शर्मा ने 87 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।