INDIA SQUAD FOR CHAMPIONS TROPHY 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (18 जनवरी) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए युवा शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले करुण नायर पर भी भरोसा नहीं जताया है।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह फिलहाल चोट से उभर रहे हैं, इसलिए उनके ठीक होने तक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हर्षित राणा टीम का हिस्सा रहेंगे। 

यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में चुना गया है, जो अभी तक इस फॉर्मेट में भारत के लिए नहीं खेले हैं। 

सिलेक्टर्स सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के साथ ही गई है और कुलदीप टीम के इकलौते स्पिनर है। ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पांड्या,अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा हैं।

भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। टूर्नामेंट में टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ़ खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच, नागपुर (6 फरवरी), कटक (9 फरवरी) और अहमदाबाद (12 फरवरी) में खेले जाएंगे।

Advertisement

बता दें कि फाइनल टीम का ऐलान करने की तारीख 11 फरवरी है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल,श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या,अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार