पर्थ, 15 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों ने भारत को यहां पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। 

Advertisement

इन दोनों की जुझारू पारियों के दम पर भारत ने दूसरे दिन का अंत होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए। इस लिहाज से भारत अभी भी मेजबान टीम से 154 रन पीछे है। उसके पास अभी भी सात विकेट बाकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि भारत अच्छी बढ़त ले पाने में सफल रहेगा। 

कोहली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान ने अभी तक 181 गेंदों का सामना किया है और नौ चौके लगाए हैं जबकि रहाणे ने 103 गेंदें खेली हैं और छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया है। 

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ की थी। मेजबान टीम खाते में 49 रन और जोड़ कर पवेलियन लौट ली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार