9 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज खेला जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड और भारत के क्रिकेट पंडित इस टेस्ट सीरीज का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज माईकल वाँन ने इस टेस्ट सीरीज के पूर्व अपनी मनपसंद टीम का ऐलान किया है। माईकल वाँन ने अपनी फेवरेट टीम में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिलाकर बेस्ट इलेवन टीम की घोषणा की है।
माईकल वाँन की टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी एलिस्टर कुक (कप्तान) को दी है तो वहीं चेतेश्वर पुजारा के अलावा कोहली को मध्यमक्र की जिम्मेदारी दी है। तेज गेंदबाजी में भारत के तरफ से मोहम्मद शमी को जगह दी है तो वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।
इंग्लैंड के तरफ से माईकल वाँन ने माईकल वाँन ने बेन स्टोक्स, जोनी बैर्स्त्रो (विकेटकीपर) और जेम्स एंडरसन को टीम में जगह दी है।
एलिस्टर कुक (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, जो रूट, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, जोनी बैर्स्त्रो (विकेटकीपर), आर.आश्विन, रविन्द्र जडेजा, जेम्स एंडरसन, मों.शमी