India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पहली पारी के 112 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 145 रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी भारतीय स्पिनरों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। अक्षर पटेल ने पहले ही ओवर में जैक क्रॉउली और जॉनी बेयरस्टो को चलता कर दिया था।

Advertisement

अक्षर पटेल की सीधी गेंद को जैक क्रॉउली पढ़ नहीं पाए और वह बोल्ड हो गए थे। क्रॉउली के विकेट के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ओर रोहित शर्मा को एक साथ जश्न मनाते हुए देखा गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस जमकर कोहली और रोहित को एकसाथ जश्न मनाते देखकर काफी खुश हैं।

Advertisement

क्रॉउली के विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा दौड़कर विराट कोहली की तरफ बढ़ते हैं और दोनों मजेदार ढंग से ताली मारकर सेलिब्रेट करते हैं। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स विराट और रोहित के बीच विवाद की बात कहकर टीम इंडिया को ट्रोल करते हैं। ऐसे में यह वीडियो निश्चित ही ट्रोलर्स को करारा जवाब होगा।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पहली पारी में टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 6 और अश्विन ने 3 विकेट लिए थे। वहीं इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट ने 5 और जैक लीच ने 4 विकेट लिए हैं। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार