India vs England T20 World Cup 2026 Final: करीब एक महीने तक चले ताबड़तोड़ क्रिकेट के बाद अब 8 मार्च को होगा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस खिताबी मुकाबले का गवाह बनेगा अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम। जहां एक तरफ टीम इंडिया ने इंग्लैंड के ऊपर रोमांचक जीत से फाइनल में जगह बनाई, वहीं न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका पर एकतरफा जीत के बाद यहां पहुंचा है।
टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बनी है जो चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी, जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार इस टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल में पहुंची है।
लेकिन फाइनल से पहले एक आंकड़ा टीम इंडिया के फैंस की टेंशन बढ़ा सकता है। T20 World Cup के इतिहास में भारत आज तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है। अभी तक दोनों टीमें 2007, 2016 और 2021 के एडिशन में टकराई हैं और तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया।
हालांकि ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 30 मैचों में भारत ने 18 जीत हासिल की हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 में सफलता मिली है।
बता दें कि भारत और न्यूज़ीलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल किया है और वो तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में ICC फाइनल में भिड़ने वाली पहली टीमें बन गई हैं। इससे पहले दोनों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी हो चुका है।
अगर टीम इंडिया अगर फाइनल जीत जाती है तो पहली बार ऐसा होगा की कोई टीम ट्रॉफी डिफेंड और करेगी और पहली टीम होगी जो तीन बार चैंपियन बनी।
इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगी। हालांकि भारत के लिए अभिषेक शर्मा का फॉर्म का चिंता का विषय है,लेकिन टीम मैनेजमेंट का उन्हें बाहर बैठना थोड़ा मुश्किल लगता है।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा,ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल,वरूण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन,रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम,लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी
Also Read: LIVE Cricket Score
तो क्या टीम इंडिया इतिहास बदल पाएगी और वो करेगी जो दुनिया की कोई टीम नहीं कर पाई या न्यूजीलैंड बनेगा नया टी-20 चैंपियन।