16 जून। वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का चौथा मैच पाकिस्तान के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर आज खेला जाएगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ मैच कभी नहीं हारी है।

Advertisement

वर्ल्ड कप 2019 का यह मैच किसी सुपरहिट मुकाबले से कम नहीं होने वाला है। 

Advertisement

इस मैदान पर भारत- पाकिस्तान 

इस मैदान पर भारत-पाकिस्तान की टीम के बीच एक वनडे हुआ हैं जिसे भारत ने जीता था। 8 जून 1999 को भारत ने पाकिस्तान को 47 रनों से हराने का कमाल कर दिखाया था।

भारत बनाम पाकिस्तान ( वर्ल्ड कप में)

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 6 मैच हुए हैं जिसमें सभी 6 मैच में भारत को जीत मिली है। 

Advertisement

1992 - भारत ने 43 रनों से जीत दर्ज की। सचिन तेंदुलकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

1996 - भारत ने 39 रन से जीत दर्ज की। नवजोत सिंह सिद्धू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

1999 - भारत ने 47 रन से जीत दर्ज की। वेंकटेश प्रसाद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

2003 - भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। सचिन तेंदुलकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

2011 - भारत ने 29 रन से जीत दर्ज की। सचिन तेंदुलकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

2015 - भारत 76 रन से जीता। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार