जोहान्सबर्ग, 27 जनवरी| भारत ने वांडर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हरा दिया।

Advertisement

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपने अपराजित क्रम को जारी रखा है और सीरीज में एक मैच जीतकर अपना सम्मान बचा लिया है। दक्षिण अफ्रीका हालांकि 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रहा है। 

भारत ने चौथी पारी में दक्षिण अफ्रीका के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर पाई और 73.2 ओवरों में 177 रनों पर ही ढेर हो गई। 

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन बनाए। हाशिम अमला ने 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। वार्नोन फिलेंडर ने 10 रन बनाए।  भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा को दो-दो सफलताएं मिलीं। भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला।

भारत ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 194 रन बनाते हुए सात रनों की बढ़त ले ली थी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 247 रन बनाते हुए मेजबान टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसे वो हासिल नहीं कर पाई। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार