India Women vs Bangladesh Women, 2nd Semi Final Women's Asian Games 2026: शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के तूफानी शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (20 सितंबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए महिला एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का मेडल पक्का हो गया है और गोल्ड के लिए फाइनल में उसकी भिड़त श्रीलंका से होगी 22 सितंबर को होगी। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर बनाया।  ओपनिंग बैटर ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 9 छक्के जड़े। जिसके चलते वह एशियन गेम्स में शतक लगानी वाली पहली क्रिकेटर बनीं। 

उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 40 रन और स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान मंधाना ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 
बांग्लादेश के लिए मारूफ़ा अख्तर, शांजिदा एक्टर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर ने 1-1 विकेट  हासिल किया। 

जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवरों में 81 रनों पर ढेर हो गई। ओपनिंग बैटर दिलारा अख्तर ने 23 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बैटर क्रीज पर नहीं टिकी। टीम की 9 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकीं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट, श्री चरणी ने 2 विकेट, क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार