India Women vs New Zealand Women, T20 World Cup 2024 Match Live Streaming Details: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women's T20 World Cup 2024) का आगाज हो चुका है जहां टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 4 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होगी तो आइए इस घमासान मैच से पहले जान लेते हैं कि आप ये मैच कैसे देख पाएंगे।

Advertisement

IND W vs NZ W: लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Advertisement

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा जो कि भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट का पहला मैच है। ऐसे में दोनों ही टीमें किसी भी हाल में जीत हासिल करके टूर्नामेंट का शानदार आगाज करना चाहेंगी।

भारतीय क्रिकेट फैंस ये मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख पाएंगे। गौरतलब है कि अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट देखने के शौकीन हैं तो आपको इस बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐप खोलना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार कर रहा है।

ग्रुप ए में खतरनाक टीमों के साथ शामिल हैं टीम इंडिया

आपको बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं जो कि ग्रुप ए और ग्रुप बी हैं। टीम इंडिया ग्रुप ए का हिस्सा है जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमें शामिल हैं।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया है। ये भी जान लीजिए कि दोनों ही ग्रुप से सिर्फ 2-2 टीम ही आगे जाएंगी। जिसके बीच सेमीफाइनल और फिर फाइनल के मैच होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार