24 जनवरी, जोहान्सबर्ग (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका ने वंडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को पहली पारी में 187 रनों पर ही समेट दिया है। भारतीय टीम दिन के आखिरी सत्र में कुल 76.4 ओवर खेल कर पवेलियन लौट गई। 

भारत ने पहले और दूसरे सत्र में दो-दो विकेट खोए थे जबकि तीसरे सत्र में उसने अपने बाकी के छह विकेट खो दिए।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

मेहमान टीम की तरफ से कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। उनके अलावा पुजारा ने 50 रनों की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया। इसके बाद कोई और बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी और भारतीय टीम सस्ते में निपट गई।

Advertisement

उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।  कोहली और पुजारा के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 30 रनों की पारी खेली।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबादा ने तीन विकेट लिए। मोर्ने मोर्केल, वर्नोन फिलेंडर, लुंगी नगिडी को दो-दो सफलताएं मिलीं। अंदिले फेहुल्क्वायो को एक विकेट मिला। 

► इस मैदान पर भारत के द्वारा बनाया गया 187 रन सबसे कम स्कोर है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार