7 दिसंबर। एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फ्लॉप साबित नजर आ रहे हैं। भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि इशांत शर्मा ने अबतक 2 विकेट लिए हैं तो वहीं अश्विन के खाते में ये खबर लिखे जाने तक 3 विकेट आ चुके हैं।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने भी विकेट लेने का खाता खोलने में सफल हो गए हैं। आपको बता दें कि खासकर इशांत शर्मा ने आज कमाल की गेंदबाजी की है। 

सबसे पहले इशांत शर्मा ने अपनी सनसनाती गेंद पर एरोन फिंच को क्लिन बोल्ड कर कमाल किया तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजने में सफल रहे।

इशांत शर्मा ने अपने 2 विकेट चटकाने के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने में सफल हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इशांत शर्मा भारत के 9वें गेंदबाज बन गए हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम हैं। अनिल कुंबले ने 111 विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लेने का कमाल कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

कुंबले (111), हरभजन (95)
कपिल (79)
जहीर (61)
अश्विन (71)
प्रसन्ना (57)
बिशन सिंह बेदी (56)
उमेश यादव (55)

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार