12 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आखिरकार भारतीय टीम के नए कोच का ऐलान कर दिया गया। भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री टीम इंडिया के नए कोच बन गए हैं जिनका कार्यकाल 2019 वर्ल्ड कप तक रहेगा। इससे पहले रवि शास्त्री  साल 2014 से 2016 तक भारतीय टीम के साथ डायरेक्टर के पद पर रहे थे। अब देखना होगा कि रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम आने वाले टूर्नामेंट में किस अंदाज का खेल दिखाती है।

Advertisement

अब जब भारतीय टीम को नया कोच मिल गया है तो आईए जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम में कोच के इतिहास के बारे में। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में कोच की नियुक्ती का चलन साल 1990- 91 से शुरु हुआ था। भारतीय टीम के पहले कोच विशन सिंह बेदी थी। विशन सिंह बेदी का कार्यकाल केवल एक साल तक ही रहा था। 

 

विशन सिंह बेदी के बाद भारतीय टीम को अब्बास अली बेग के रूप में दूसरा कोच मिला था जो साल 1991- 92 के अवधी के लिए कोच पद पर बने रहे थे। अजित वाडेकर 1992 से 1996 तक भारतीय टीम के कोच रहे थे। वाडेकर जी का कार्यकाल 4 साल तक रहा था। 

संदीप पाटिल 1996 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के कोच बने थे लेकिन वो भी केवल एक साल तक ही टीम के कोच बन पाए थे। भारत के कई पूर्व दिग्गज ने भी भारत के टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली लेकिन सबसे ज्यादा सफलता भारतीय टीम को जॉन राइट और गैरी क्रिर्स्टन के कोच रहते भारत को मिली। एक तरफ जहां न्यूजीलैंड के जॉन राइट साल 2000 से 2005 तक भारतीय टीम के कोच रहे थे इस दौरान भारत की टीम वर्ल्ड कप 2003 के फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।

 
Advertisement

जॉन राइट के दौर को भारतीय क्रिकेट में बदलाव का युग माना जाता है। इसके बाद 2007 से 2011 तक साउथ अफ्रीका के गैरी क्रिर्स्टन ने भारतीय टीम के लिए कोच की भूमिका निभाई थी। इस दौरान भारत की टीम ने साल 2011 का वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास लिख दिया था।

इसके अलावा ग्रैग चैपल का कार्यकाल सबसे विवादों वाला रहा। इस दौरान गांगुली और चैपल के बीच विवाद ने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया था। ग्रैग चैपल भारतीय टीम के कोच 2005 से 2007 तक रहे थे।  अभी हाल ही में अनिल कुंबले के कोचिंग कार्यकाल में भी कप्तान और कोच के विवाद ने भारतीय क्रिकेट को फिर से विवाद से जोड़ दिया था। अनिल कुंबले का 2016- 17 तक भारतीय टीम के कोच रहे थे। 

कोच कार्यकाल
बिशन सिंह बेदी 1990-91
अब्बास अली बेग 1991-92
अजीत वाडेकर 1992-96
संदीप पाटिल 1996
मदन लाल 1996-97
अंशुमन गायकवाड़ 1997, 1999
कपिल देव 1999-2000
जॉन राइट 2000-2005
ग्रैग चैपल 2005-2007
गैरी क्रिर्स्टन 2007-2011
डक्कन फ्लैचर 2011-2015
रवि शास्त्री (डायरेक्टर) 2014-2016
अनिल कुंबले 2016-2017
रवि शास्त्री (वर्तमान में) 2017- 2019
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार