Tilak Varma Indian Flag Video: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाया। रविवार, 08 मार्च के दिन जब भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजेता का खिताब जीता, तब तिलक का उत्साह देखने लायक था। गौरतलब है कि इसी बीच जब सभी भारतीय खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे तब एक ऐसी घटना भी घटी जिसमें तिलक वर्मा, भारतीय ध्वज का कितना सम्मान करते हैं, ये देखने को मिला।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 21 सेकेंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें 23 साल के तिलक अपने साथी खिलाड़ियों के साथ भारतीय ध्वज लहराते हुए मैदान का चक्कर लगाते नज़र आए हैं। इसी बीच तिलक को पता चलता है कि उनके डंडे पर लगा भारतीय झंडा अचानक से उड़कर जमीन पर गिर गया है।

Advertisement

ऐसे में वो भागते हुए भारतीय झंडे के पास जाते हैं और उसे पहले अपने माथे से लगाकर माफी मागते हैं और फिर चूमकर सम्मान देते हैं। यही वज़ह है फैंस को तिलक का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो इसे काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा ने देश के लिए सभी 9 मुकाबले खेले और 29.57 की औसत और 154.47 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 11 बड़े छक्के मारे। गौर करें कि वो अब तक 49 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 2 सेंचुरी और 6 हाफ सेंचुरी के साथ 1390 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 20 ओवर में न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 159 रनों पर ऑल आउट हुई। इस तरह भारतीय टीम ने 96 रनों से ये मुकाबला जीतकर अपने नाम दर्ज किया। गौरतलब है कि उन्होंने इतिहास रचते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार