वनडे क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना चुके भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के सितारे अब टेस्ट क्रिकेट में भी चमकते हुए नजर आ रहे हैं। एक समय था जब रोहित को फैंस सिर्फ एक लिमिटेड ओवर्स का खिलाड़ी कहते थे। कई फैंस तो ये भी कह चुके थे कि रोहित का टेस्ट करियर खत्म हो चुका है लेकिन अब वही फैंस रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में उदय से हैरान हैं।

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। हिटमैन ने WTC Final की दोनों पारियों में कुल 64 रन (34, 30) बनाए थे और इस प्रदर्शन के साथ वो करियर की सर्वश्रेष्ठ छठीं रैंकिंग पर आ गए हैं।

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित इससे पहले ऋषभ पंत के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर थे लेकिन अब वो 759 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच चुके हैं। हिटमैन ने जब से ओपनिंग करना शुरू किया है तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

हिटमैन का फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है और अब भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा के बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, इंग्लिश कंडीशंस में रोहित ओपनर के तौर पर कैसा प्रदर्शन करेंगे, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार