भारत के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav Team India) ने शनिवार (12 अक्टूबर) को बांग्लादेश  के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में अपने कोटे के चार ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, उन्होंने परवेज हुसैन इमोन और महमादुल्लाह को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

भारत के लिए पारी का पहला ओवर करने उतरे मयंक ने पहली ही गेंद पर परवेत को रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया। वह भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने यह कारनामा किया था। 

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2024 में अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले मयंक ने इस सीरीज से भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने इस सीरीज में तीन मैच में चार विकेट अपने खाते में डाले। 

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में में बांग्लादेश को 133 रन से हरा दिया। इसके साथ ही  ही भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन (111) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (75) की तूफानी पारियों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए।इसके जवाब में बांग्लादेश टीम 7 विकेट गवाकर 164 रन ही बना पाई, जिसमें तौहीद हृदोय ने नाबाद 63 रन औऱ लिटन दास ने 42 रन 
की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार