1 नवंबर। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने विराट कोहली की खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा को लेकर बयान दिया और कहा कि वर्ल्ड कप टीम के सिलेक्टर अनुष्का शर्मा को चाय सर्व करते थे। फारुख इंजीनियर के इस बयान ने पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। फारुख इंजीनियर ने अनुष्का शर्मा के अलावा मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की सिलेक्शन कमेटी को "मिकी माउस सिलेक्शन कमेटी" बताया है।

Advertisement

अब जब फारूख इंजीनियर ने अनुष्का शर्मा को लेकर इन सभी बातों को लेकर सुर्खियां बटोरी है तो वहीं अब कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने अपने ऊपर किए गए बयान का जबाव सोशल साइट्स पर एक पोस्ट लिखकर दिया है।

Advertisement

अपने जबाव में अनुष्का शर्मा फारूख इंजीनियर के बयान को बकवास बताया है। मनगढ़ंत और झुठी ख़बरों से कैसे निपटा जाए, इस बारे में मेरी हमेशा यही राय रही कि आप चुप रहें और आलोचकों को बोलने दें। इस बात में विश्वास रखते हुए ही मैंने अपने करियर के 11 साल पूरे किए हैं। मैंने हमेशा अपनी चुप्पी की परछाई में अपने आत्मसम्मान और सत्य को मज़बूती से खड़े पाया है। 

लेकिन वो कहावत है ना कि बार-बार एक झूठ को दोहराया जाए तो वो सच लगने लगता है, मेरे साथ वही हो रहा है. मेरी चुप्पी की वजह से मेरे ख़िलाफ़ झूठी खबरें सच लगने लगे हैं लेकिन आज इसका अंत होगा।

अनुष्का ने अपने बयान में लिखा है कि अभी जो सबसे नया झूठ फ़ैलाया जा रहा है वो ये है कि वर्ल्ड कप मुक़ाबलों के दौरान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने मुझे चाय परोसी थी! अगर आपको चयनकर्ताओं और उनकी योग्यता पर ही कोई टिप्पणी करनी है तो शौक से करें, पर अपने फ़र्ज़ी दावों में दम भरने के लिए और सनसनी पैदा करने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल ना करें। 

हालांकि अनुष्का शर्मा के जबाव देने के बाद फारुख इंजीनियर  अपने बयान से पलट गए हैं और कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी केवल एक मजाक के तौर पर कही थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार