India vs New Zealand 1st Test Records: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Records) ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। पंत ने अपने करियर का नौंवा शतक जड़ते हुए 153 गेंदों में 128 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के जड़े।
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
पंत कुल छठे भारतीय और पहले विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों में टेस्ट शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और केएल राहुल ही ऐसा कर पाए थे।
ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर दूसरे नबर आ पर गए हैं। पंत के अब इस फॉर्मेट में 108 छक्के हो गए हैं औऱ इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ बेन स्टोक्स हैं।
एंडी फ्लावर से निकले आगे
Also Read: LIVE Cricket Score
पंत बतौर विकेटकीपर विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनका विदेशी धरती पर सातवां शतक है और इस लिस्ट में उम्होंने जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर (6 शतक) को पीछे छोड़ा। 10 शतक के साथ एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार छक्के से शतक पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पंत संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने चौथी बार छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया और इस लिस्ट में केन बैरिंगटन की बराबरी की है।