अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उनमुक्त (Unmukt Chand) चंद ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 28 साल के उनमुक्त ने शुक्रवार (13 अगस्त) को अपना ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। 

Advertisement

उनमुक्त ने अमेरिका में क्रिकेट खेलने के चलते यह फैसला लिया है। इससे पहले उनके साथी खिलाड़ी रहे स्मित पटेल भी भारतीय क्रिकेट छोड़कर अमेरिका चले गए थे। 

Advertisement

बता दें कि उनमुक्त की कप्तानी में भारत ने 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 

उनमुक्त ने आईपीएल में कुल 21 मैच खेले थे, जिसमें एक अर्धशतक की बदौलत 300 रन बनाए थे। वह 2015 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। लेकिन 2016 के बाद किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीगा। हालांकि इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना जारी।

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए डेब्यू करने वाले उनमुक्त ने जनवरी 2020 में उत्तराखंड की तरफ से अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मुकाबला खेला था। 

Advertisement

उनमुक्त ने अपने 67 फर्स्ट क्लासम मैचों में 31.57 की औसत से 3379 रन बनाए थे, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 151 रन था। इसके अलावा लिस्ट में 120 पारियों में 41.33 की औसत से 4505 रन और 77 टी-20 मैच में 1565 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार