भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विश्व के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में छह विकेट लेकर अश्विन ने शीर्ष स्थान अपने नाम किया। अब उनके पास सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में अपनी बढ़त को आगे बढ़ाने का मौका है।

Advertisement

40 वर्षीय एंडरसन ने 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को शीर्ष स्थान से अपदस्थ किया था। न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले टेस्ट में सात विकेट लेने वाले एंडरसन 1936 के बाद से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। हालांकि दूसरे टेस्ट में केवल तीन विकेट लेकर वह पहले नंबर पर बरकरार नहीं रह पाए।

भारत के जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी भी एक-एक स्थान आगे बढ़कर क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर विराजमान हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल जुलाई के बाद से एक भी टेस्ट नहीं खेला है। दरअसल इंग्लैंड के ऑली रॉबिंसन दो स्थान नीचे खिसक गए हैं और इसका फायदा बुमराह और शाहीन को मिला है।

दिल्ली टेस्ट में 10 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले रवींद्र जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा वह टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में पहले तथा अश्विन दूसरे स्थान पर हैं।

छह टेस्ट मैचों में 98.77 के स्ट्राइक रेट से 809 रन बनाने वाले हैरी ब्रूक बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से 16वें नंबर पर आ गए हैं।

Advertisement

दिल्ली टेस्ट में 10 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले रवींद्र जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा वह टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में पहले तथा अश्विन दूसरे स्थान पर हैं।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार