आईपीएल 8 की खिताबी भिड़त के लिए 8 फ्रेंचाइंजी अपनी बेहतरीन टीमों के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। खिताब हासिल करने के लिए टीम में कप्तान का रोल बेहद ही अहम है। 8 बेहतरीन कप्तानों में कौन अपनी रणनीतियों और शानदार खेल की बदौलत अपनी टीम को चैंपियन बनाता है यह देखने वाली बात होगी। 

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स)

 टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप जीतानें वाले कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तान रहें हैं। आईपीएल इतिहास के वो ऐसे अकेले कप्तान जिन्होंने लगातार सात सीजन तक किसी आईपीएल टीम की कप्तानी करी है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम दो बार (2010 और 2011 में) चैंपियन भी बन चुकी है। चेन्नई की टीम 2008 और 2012 में उपविजेता भी रही है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड औऱ भी है। चेन्नई अकेली ऐसी टीम है जिसने अब तक हुए कुल सात सीजनों में टॉप चार टीमों में जगह बनाई है। खिलाड़ियों से कैसे उनका सर्वश्रेष्ठ खेल निकाला जाता है यह धोनी को बखूबी आता है। धोनी की कप्तानी में इस बार भी चेन्नई की टीम विरोधी टीमो के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। 

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

वन डे क्रिकेट में दो डबल सेंचुरी जड़ने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड आईपीएल में भी शानदार रहा है। 2013 वर्ल्ड कप में रिकी पॉन्टिंग के कप्तानी में फेल होने के बाद सचिन तेंदुलकर की सलाह पर रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी। रोहित के कप्तानी संभालते ही टीम के प्रदर्शन में जादुई बदलाव आया औऱ टीम ने जीत की राह पर लौटकर ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। रोहित की कप्तानी में आईपीएल 7 के शुरूआती मैचों में फेल होने के बाद भी टीम ने एक बार फिर शानदार वापसी करी और नॉकआउट तक का सफर तय किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार