आईपीएल के 13वें संस्करण में शनिवार को दूसरा मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली इस सीजन की पहली हार झेलने के बाद आ रही है जबकि कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम को मात दी थी। दिल्ली का मजबूत बल्लेबाजी क्रम पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की नपी तुली गेंदबाजी के सामने 163 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सका था।

Advertisement

एक हार के बाद हालांकि किसी भी टीम को हल्के में लेना गलती होगी और कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक इस बात को जानते हैं। कार्तिक ने पिछले मैच में जिस तरह से कप्तानी की थी और अपने गेंदबाजों का अच्छे से इस्तेमाल किया था, उस पर दिल्ली ने नजर रखी होगी और निश्चित तौर पर रणनीति भी बनाई होगी।

Advertisement

दिल्ली की बल्लेबाजी में उसका बड़ा नाम ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस सीजन एक बड़ी पारी दरकार में है। पंत के बल्ले से उस तरह की पारियां नहीं निकली हैं जिनके लिए वो मशहूर हैं।

युवा पृथ्वी शॉ एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। शिखर धवन का बल्ला भी चल रहा है। यही हाल बाकी के बल्लेबाजों का। दिल्ली के बल्लेबाजों ने अभी तक संयुक्त रूप से अच्छा किया है लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने स्डैंटआउट पारी नहीं खेली है। टीम प्रबंधन उम्मीद करेगा कि इस मैच में वो आए।

गेंदबाजी में दिल्ली बेहद मजबूत है। कैगिसो रबादा, एनरिक नोर्टजे अच्छा कर रहे हैं। पिछले मैच से ईशांत शर्मा की वापसी हुई थी और उनके आने से रबादा को जरूरी अनुभव और समर्थन मिला है।

स्पिन में आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में से एक अमित मिश्रा भी टीम के लिए उपयोगी रहे हैं, लेकिन रविचंद्रन अश्विन आते हैं तो मिश्रा को ड्रेसिंग रूप में बैठना पड़ सकता है।

Advertisement

वहीं, कोलकाता ने अपना संतुलन एक तरह से वापस हासिल कर लिया है। शुभमन गिल फॉर्म में हैं। इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल भी धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं। चिंता है तो गिल के साथ एक अच्छी सलामी जोड़ीदार तलाशने की। सुनील नरेन पूरी तरह से विफल रहे हैं। यहां राहुल त्रिपाठी और खुद कप्तान दिनेश कार्तिक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। कार्तिक का बल्ला चल नहीं रहा है और ऐसे में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव उनके लिए कारगार साबित हो सकता है।

गेंदबाजी में तो कोलकाता के पास पैट कमिंस के अनुभव के अलावा शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी की युवा जोड़ी है जो बेहद असरदार साबित हो रही है।

स्पिन में कुलदीप यादव, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी भी अच्छा कर रही है।

Advertisement

यह मैदान छोटा है और इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल इतिहास में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

एक बार फिर यहां रनों की बारिश देखने को मिल सकती है क्योंकि दोनों टीमों के पास बड़े शॉट्स खेलने वाले तूफानी बल्लेबाज हैं।

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन-

Advertisement

 

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (वीकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, अमित मिश्रा/आर अश्विन, कागिसो रबाडा, इशांत शर्मा, एनरिच नॉर्टजे

 
कोलकाता नाइट राइडर्स
- शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान व वीकेटकीपर), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार