IPL 2020, MI vs CSK: आईपीएल के 41वें मैच में चैन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद एम एस धोनी की टीम सीएसके का इस सीजन का सफर लगभग खत्म हो चुका है। मैच के बाद सीएसके के कप्तान धोनी ने हार्दिक और क्रुणाल को एक स्पेशल गिफ्ट दिया जिसने दोनों भाईयों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद धोनी ने पांड्या ब्रदर्स को सीएसके टीम की अपनी जर्सी गिफ्ट के तौर पर दी। इस गिफ्ट को पाकर पांड्या ब्रदर्स की खुशी देखते ही बनती थी। पांड्या ब्रदर्स ने एम एस धोनी के 7 नंबर की जर्सी के साथ एक फोटो भी क्लिक करवाई है। धोनी के इस जेस्चर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और एक बार फिर उन्होंने मैच हारकर भी फैंस का दिल जीत लिया है।

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि धोनी ने अपने जेस्चर से फैंस का दिल जीता हो। इससे पहले राजस्थान टीम के खिलाड़ी जॉस बटलर को भी धोनी ने अपनी जर्सी दी थी। अपने हीरो से मिले गिफ्ट ने राजस्थान के बल्लेबाज के चेहरे पर मुस्कान ला दी। जॉस बटलर एम एस धोनी की 7 नंबर की जर्सी के साथ पोज देते हुए तस्वीर भी शेयर की थी जिसे यूजर्स ने काफी पसंद किया था।

बता दें कि मुंबई की टीम ने सीएसके की टीम को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। मुंबई आईपीएल के इतिहास में पहली टीम बन गई है, जिसने सीएसके को 10 विकेट से हराया है। सीएसके को हराने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 7 जीत के साथ टॉप पर आ चुकी है। मुंबई इंडियंस टीम को अपना अगला मुकाबला 25 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार