IPL 2021: मुंबई इंडियंस की खेल भावना पर भड़के ब्रैड हॉग, आखिरी गेंद की घटना पर उठाए सवाल

Updated: Sun, May 02 2021 12:59 IST
IPL 2021 Brad Hogg raises the ‘spirit of the game’ question after MI’s non-striker takes advantage o (Image Source: Google)

आईपीएल के 27वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने रोहित शर्मा की टीम के सामने 219 रनों का लक्ष्य रखा था। 

मुंबई की टीम ने चेन्नई द्वारा दिए गए लक्ष्य को कीरोन पोलार्ड की आतिशि 87 रनों के दम पर लक्ष्य को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

हालांकि इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने मुंबई के खेल भावना पर सवाल उठाए है।

आखिरी के ओवर में जीत के लिए मुंबई को 16 रनों की जरूरत थी। चेन्नई की तरफ से तेज गेंदबाज लुंगी एंगीड़ी ने पहले 5 गेंदों में 14 रन खर्च किए और उसके बाद आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रनों की दरकार थी।

इस गेंद पर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े धवल कुलक्रणी लुंगी एंगीड़ी के गेंद फेंकने से पहले ही क्रिज से बहुत आगे निकल गए। इसके बाद पोलार्ड ने एक शॉट खेला जिसके बाद उन्होंने आसानी से दो रन पूरे कर लिए और रोमांचक मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया।

ब्रैड हॉग ने ट्वीट करते हुए लिखा," फिर से बोलने के लिए माफी। पिछली रात आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी और नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े खिलाड़ी ने इसका फायदा उठाया। क्या यह खेल भावना है?"

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें