फॉफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतकों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 221 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

Advertisement

मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम को ऋतुराज गायकवाड़ (64) और फाफ डुप्लेसिस (नाबाद 95) ने पहले विकेट के लिए 77 गेंदों पर 115 रनों की शतकीय साझेदारी की।

Advertisement

लंबी होती जा रही इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने गायकवाड़ को पैट कमिंस के हाथों कैच कराकर तोड़ा। गायकवाड़ ने 42 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद डुप्लेसिस ने मोईन अली (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी की।

मोईन को सुनील नरेन ने स्टंपिंग कराया। मोईन ने 12 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (17) और डुप्लेसिस ने तीसरे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी करके टीम को 220 रनों तक पहुंचाया। चेन्नई ने अंतिम पांच ओवरों में 76 रन बनाए। चेन्नई का कोलकाता के खिलाफ यह सर्वोच्च स्कोर है।

डुप्लेसिस ने 60 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्के लगाए। धोनी ने आठ गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने एक गेंद पर नाबाद छह रन बनाए।

कोलकाता के लिए सुनील नरेन, आंद्र रसल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार