कुछ दिनों पहले एक बेकाबू चाइनीज रॉकेट धरती की तरफ बेहद रफ्तार से बढ़ रहा था और फिर वो आखिरकार मालदीव तट के इंडियन ओसियन में गिरा।

Advertisement

जब ये रॉकेट समुंद्र में गिरा तब पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम और उसके स्पोर्ट स्टाफ मालदीव के उसी तट के कुछ दूरी पर थे। आईपीएल खत्म होने के बाद सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभी मालदीव में ही है और टीम के धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सहित टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों ने रॉकेट के गिरने की आवाज सुनी जिसे सुनकर उन्हें ऐसा लगा कि बहुत कही बहुत ही बड़ा और भयंकर धमाका हुआ है।

Advertisement

वॉर्नर ने बताया कि जैसे ही वो रॉकेट मालदीव के तट में गिरा तो सुबह के करीब 5:30 बजे उनकी सभी की नींद खुल गई।

वॉर्नर ने कहा," हमने उस धमाके को सुबह के 5:30 बजे के आसपास सुना। एक्सपर्ट का कहना है कि वो असल में रॉकेट गिरने की आवाज नहीं बल्कि वातावरण में रॉकेट की वजह से जो क्रैक हुआ वो उसकी आवाज थी।'

 

देखें रॉकेट गिरते हुआ वीडियो -

Advertisement

बता दें कि जो रॉकेट मालदीव में गिरा उसे चाइना से स्पेश स्टेशन ने 29 अप्रैल को को छोड़ा गया था। 23 टन का वह रॉकेट धरती पर कही भी गिर सकता था और अगर वो किसी आबादी वाले एरिया में गिरता तो नुकसान बहुत बड़ा होता। लेकिन यह काफी अच्छी हुआ कि वो समुंद्र में जा गिरा और किसी भी इंसान को उससे थोड़ा भी नुकसान नहीं हुआ।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार