अपने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (आरसीबी) का सामना करेगा और उसका लक्ष्य यह मैच जीतते हुए जीत की हैट्रिक लगाना होगा।

Advertisement

आरसीबी के लिए स्पिन फिर से एक महत्वपूर्ण हथियार होगा क्योंकि केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पिछले मैच में स्पिन का सामना करने में असमर्थता जताते हुए लेग स्पिनर राहुल चाहर को चार विकेट दे दिए थे। और तो और एक समय प्रभावशाली जीत की स्थिति में दिख रही यह टीम 10 रनों से मैच हार गई थी।

Advertisement

आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक स्टिकी पिच पर अहम भूमिका निभाई क्योंकि उन्होंने गेंद को घुमाया और एसआरएच के बल्लेबाजों को अपना विकेट गंवाने पर मजबूर कर दिया।

केकेआर के पास भी एक बहुत मजबूत स्पिन गेंदबाजी लाइन-अप है। दोनों पक्षों के स्पिनरों का प्रदर्शन रविवार को इन दोनों के बीच होने वाले इस सीजन के पहले मैच का परिणाम तय करेगा।

यह दोपहर में खेला जाने वाला इस सीजन का पहला मैच भी होगा और इसकी शुरुआत दोपहर 3.30 बजे होगी। दिन में तो नहीं लेकिन जैसे-जैसे तापमान गिरेगा तो गेंद स्विंग हो सकती है।

 

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने पहले दो मैचों में 33 (29 गेंद) के समान स्कोर प्राप्त किया है, वे सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाना चाहेंगे।

Advertisement

एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड ( KKR vs RCB Head to Head)

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं। जिसमें कोलकाता ने 14 और बैंगलोर ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो बैंगलोर ने तीन और कोलकाता ने दो में जीत दर्ज की है। 

टीमें (संभावित प्लेइंग XI)

Advertisement

केकेआर : शुभमन गिल, नितीश राणा,राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती,पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, हरभजन सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिकल, एबी डी विलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज , हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमीसन, डैनियल क्रिश्चियन।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार