आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है और रविवार को फैंस का मज़ा दोगना होने वाला है, क्योंकि आज इस टूर्नामेंट में एक नहीं बल्कि दो-दो मैच खेले जाने हैं। सीज़न का दूसरा मैच Delhi Capitals और Mumbai Indians के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।  

Advertisement

DC v MI: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

तारीख- रविवार, 27 मार्च 2022
समय- भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे
जगह- ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

मैच प्रीव्यू: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

सीज़न की शुरुआत में दिल्ली की टीम के कुछ स्टार खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन टीम के लिए पॉजिटिव पॉइंट ये हैं कि ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ बैटिंग लाइनअप को मजबूती देते नज़र आने वाले हैं। वहीं वेस्टइंडीज के पावरफुट बल्लेबाज़ रोवमैन पॉवेल भी कैपिटल्स के मिडिल ऑर्डर की ताकत को बढ़ा सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिया की उपलब्धता पर काफी कुछ निर्भर करेगा। अगर ये गन गेंदबाज़ डीसी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनता है, तो बॉलिंग लाइनअप को काफी मजूबती मिलेगी। वहीं सभी फैंस की निगाहें शार्दुल ठाकुर पर रहेंगी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की बात करें तो सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे, जिस वज़ह से कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। मुंबई के लिए तिलक वर्मा और देवाल्ड ब्रेविस डेब्यू करते नज़र आ सकते हैं। वहीं सभी फैंस की निगाहें हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में जलवे बिखरने वाले बल्लेबाज़ टीम डेविड पर रहेंगी।

मुंबई की टीम के लिए यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह पेस लाइनअप को लीड करते नज़र आएंगे। MI की टीम डेनियल सैम्स को टाइमर मिल्स के ऊपर 
टीम में शामिल कर सकती है। वहीं तीसरे पेसर के रूप में जयदेव उनादकट और बासिल थम्पी में से किसी एक को मौका मिलेगा। स्पिन गेंदबाज़ की कमान मुरुगुन अश्विन के हाथों में होगी। 

DC v MI: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच में डीसी की टीम अपने स्टार खिलाड़ियों के बगैर ही मैदान पर उतरने वाली है। यही वज़ह है इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी नज़र आ रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स - मुंबई इंडियंस रिकॉर्ड (DC v MI Head-to-Head)

कुल - 30 
दिल्ली कैपिटल्स - 14
मुंबई इंडियंस - 16

Advertisement

टीम न्यूज (Team News DC v MI)

दिल्ली कैपिटल्स- ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले दो मैच नहीं खेल सकेंगे, वहीं मिचले मार्श भी तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ लुंगी नगिडी और बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान का भी अनअवेलेबल रहना तय माना जा रहा है। बात करें अगर टीम के मैन बॉलर यानि एनरिक नॉर्खिया की तो वह भी चोट के कारण परेशान रहें हैं, ऐसे में वह टीम के लिए इस मैच में शिरकत करते नज़़र आएंगे या नहीं अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 

मुंबई इंडियंस- एमआई के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
 
संभावित प्लेइंग इलेवन (DC v MI Probable XI)

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, यश ढुल, ऋषभ पंत, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे/चेतन सकारिया

मुंबई इंडियंस - ईशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट / बासिल थंपी

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस फैंटेसी इलेवन (Delhi Capitals v Mumbai Indians: Fantasy XI)

Advertisement

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, ईशान किशन
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, टिम डेविड 
ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स
गेंदबाज़- शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार