IPL 2022 PBKS vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में क्रुणाल पांड्या ने अपने खेल से फैंस का ध्यान खींचा है। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 2 विकेट झटके वहीं मैदान पर उन्होंने फील्डिंग भी जबरदस्त की। 

Advertisement

पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का कैच लपकने के बाद तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। दुष्मंता चमीरा द्वारा फेंके जा रहे 16 वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने फुलर गेंद फेंकी। बेयरस्टो ने अपना बल्ला चलाया और गेंद थर्ड मैन की दिशा में फील्डिंग कर रहे पांड्या के हाथों में चली गई।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या ने कैच लपकते ही गेंद को 2 बार चूमा जो दर्शाता था कि जॉनी बेयरस्टो का विकेट उनकी टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण था। वहीं अगर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लखनऊ की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। 

लखनऊ के लिए क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली। वहीं पंजाब के लिए रबाडा ने 4 विकेट झटके। पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले को 20 रनों से हार गई। पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 133 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार