आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 178 रन बनाए और लखनऊ सुपरजाएंट्स के सामने जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य रखा। इस दौरान राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने तो अपने बल्ले का दम दिखाया ही लेकिन इनके साथ ही लखनऊ के फील्डर्स ने भी राजस्थान का भरपूर साथ दिया।

Advertisement

इसका एक नमूना क्रुणाल पांड्या के 15वें ओवर में देखने को मिला जब इस ओवर की तीसरी गेंद पर जिम्मी नीशम ने रिवर्स स्वीप खेला लेकिन शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े मोहसिन खान ने अपनी टांगों के बीच में से गेंद को जाने दिया और नीशम को चार रन गिफ्ट में दे दिए। मोहसिन की ये गलती देखकर कोई भी गेंदबाज़ गुस्से में रिएक्ट करता और क्रुणाल ने भी वैसा ही किया।

Advertisement

क्रुणाल ने मोहसिन की तरफ इशारा करते हुए अपना माथा पकड़ लिया और बिना कुछ ज्यादा रिएक्ट किए अपने  गेंदबाज़ी रनअप पर चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो लखनऊ से ज्यादा राजस्थान के लिए जीत ज्यादा जरूरी है।

अगर लखनऊ की टीम ये मैच जीत जाती है तो वो टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर लेंगे जिसका मतलब ये होगा कि उन्हें फाइनल खेलने के लिए दो मौके मिलेंगे। वहीं, अगर राजस्थान की टीम ये मैच जीतती है तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने के मौके और बढ़ जाएंगे और उनके पास भी मौका होगा कि वो भी टॉपृ2 में फिनिश कर सकें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार