आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है। इस बीच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals ) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला कर दिया था। यह घटना मंगलवार की थी जब दिल्ली कैपिटल्स की बस खिलाड़ियों को ले जाने के लिए आलीशान फाइव स्टार होटल के बाहर खड़ी थी। इससे पहले कि बस खिलाड़ियों को लेकर जाती कि 5 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने जानबूझकर बस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि बस के अंदर टीम का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की बस पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में इन सभी अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143,147,149,427 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। कोलाबा पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 5 लोगों को हिरासत में भी ले लिया है और इस घटना से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी इक्ट्ठा की जा रही है।

Advertisement

सभी दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। मालूम हो कि बस पर हमला करने से पहले बदमाशों ने सुरक्षा घेरा तोड़ा था। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'कोलाबा पुलिस ने मुंबई में आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की बस में तोड़फोड़ से संबंधित मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।'

Delhi Capitals Squad for IPL 2022: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अक्षर पटेल, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया , ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, टिम सीफर्ट, विक्की ओस्तवाल

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार