SRH vs RCB: कप्तान फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 73) और रजत पाटीदार (48) की 73 गेंदों में 105 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत यहां वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 193 रनों का लक्ष्य दिया। बैंगलोर ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 192 रन बनाए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

हैदराबाद की ओर से जगदीश सुचित ने दो विकेट झटके। वहीं, कार्तिक त्यागी ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर को मैच की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज विराट कोहली के रूप में झटका लगा, जब वह बिना खाता खोले सुचित की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में एक विकेट खोकर 47 रन जोड़े।

इसके बाद, कप्तान डु प्लेसिस ने चौका मारकर 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 13वें ओवर में सुचित की गेंद पर पाटीदार (48) कैच आउट हो गए। साथ ही उनके और कप्तान के बीच 73 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया। चौथे नंबर पर आए ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान डु प्लेसिस के साथ मिलकर तेज गति से रन बनाए, जिससे 14 ओवरों के बाद टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 118 रन हो गया।

इसके बाद, आखिरी के कुछ ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों ने वापसी करने की कोशिश की, जहां दोनों बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे। 19वां ओवर फेंकने आए त्यागी ने मैक्सवेल (33) को चलता किया। इसके साथ ही कप्तान डु प्लेसिस और मैक्सवेल के बीच 37 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी समाप्त हो गई।

पांचवें नंबर पर आए दिनेश ने कार्तिक त्यागी की गेंद पर शानदार छक्का लगाया।
मैच का आखिरी ओवर डालने आए फारूकी की गेंदों पर कार्तिक ने लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाया, जिससे बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन पर पहुंच गया। कप्तान डु प्लेसिस आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 50 गेंदों में 73 रन और दिनेश कार्तिक (DK) एक चौके और चार छक्कों की मदद से 8 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार