आईपीएल 2021 को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद आगामी सीज़न में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगी। पिछले सीज़न में जहां हैदराबाद की टीम केवल तीन मैच जीतने में सफल रही थी और अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। ये पूरा सीज़न हैदराबाद के लिए विवादों से घिरा रहा लेकिन अब ये टीम नए चेहरों और नई ऊर्जा के साथ फिर से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

Advertisement

सनराइजर्स ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने कप्तान केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन किया था। मलिक, अपनी तेज गति के लिए जाने जाते हैं और पिछले सीज़न में SRH के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था जिसकी बदौलत उन्हें 2021 T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का नेट गेंदबाज चुना गया था। उमरान आईपीएल के आगामी सीज़न से पहले जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनकी मेहनत दिख भी रही है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि उमरान मलिक की खतरनाक बाउंसर्स के सामने वेस्टइंडीज के स्टार निकोलस पूरन भी थर-थर कांपते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में मलिक एक के बाद एक दो आग उगलती बाउंसर्स डालते हैं और दूसरी बाउंसर पर तो वो पूरन को आउट भी कर देते हैं। इस दृश्य को देखकर एकतरफ फैंस जहां खुश हैं तो विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी भी बज चुकी है। 

आपको बता दें कि सनराइजर्स ने 2022 संस्करण से पहले अपने पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था और हो ना हो स्टेन की छत्रछाया में उमरान सीजन खत्म होते-होते और भी निखर कर सामने आ सकते हैं। आईपीएल 2022 का आगाज़ 26 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के मुकाबले से होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार