आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं जब से उन्होंने केएल राहुल की गैरहाजिरी में बतौर कप्तान भी क्रुणाल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि टूर्नामेंट के 68वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) को क्लीन बोल्ड किया वो चर्चा का विषय बन गया। 

Advertisement

क्रुणाल पांड्या ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद लेंथ और मिडिल में डाली। ये गेंद हल्की सी टर्न हुई और जेसन रॉय इस गेंद को बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। रॉय ने 28 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इस तरह से बोल्ड होने के बाद काफी गुस्से में नजर आ रहा था। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 27 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 28 रन का योगदान दिया।

प्रेरक मांकड़ ने 20 गेंद में 5 चौको की मदद से 26 रन बनाये। वहीं आयुष बदोनी ने 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का योगदान दिया। पूरन ने उनके साथ छठे विकेट के लिए 74 (47) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट वैभव अरोड़ा, शार्दुल ठाकुर और सुनील नरेन को मिले। वहीं एक-एक विकेट हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने चटकाया। 

टीमें 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बदोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

इम्पैक्ट प्लेयर के लिए विकल्प

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकल्प: काइल मेयर्स, यश ठाकुर, डेनियल सैम्स, युद्धवीर सिंह चरक, दीपक हुड्डा

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: सुयश शर्मा, मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, एन जगदीसन, डेविड विसे

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार