आईपीएल 2023 के तीसरे, चौथे और पांचवें सेट में फैंस को उतना रोमांच देखने को नहीं मिला जितना उन्हें उम्मीद थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने एक बार फिर से फैंस को झटका देते हुए दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन पर 5.25 करोड़ लुटा दिए। वहीं, लखनऊ सुपरजाएंट्स ने निकोलस पूरन पर पैसों की बारिश करते हुए 16.25 करोड़ रु खर्च दिए।

Advertisement

इसके अलावा तीसरे सेट में इंग्लिश बल्लेबाज़ फिल सॉल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा तीसरे सेट में कुसल मेंडिस, लिटन दास और टॉम बैंटन अनसोल्ड रहे।

Advertisement

वहीं, चौथे और पांचवें सेट की बात करें तो भारतीय स्पिनर मंयंक मार्कंडे को सनराइजर्स हैदराबाद को 50 लाख रुपये में खरीदा। जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान को किसी टीम ने नहीं खरीदा। साउथ अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। हैरान करने वाली बात ये रही कि ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। 

इसके अलावा बात करें तो वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन भी अनसोल्ड रहे। वहीं, इंग्लैंड के शानदार स्पिनर आदिल रशीद को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। एक समय लग रहा था कि भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अनसोल्ड जाएंगे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीद लिया। 

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा है।  जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को किसी टीम ने नहीं खरीदा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार