आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आउट कर दिया। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन का स्कोर बनाया।

Advertisement

पारी का पहला ओवर करने आये मैक्सवेल ने पहली गेंद गायकवाड़ को शॉर्ट डाली। गायकवाड़ ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश लेकिन फाइन लेग पर खड़े फील्डर यश दयाल के हाथों में कैच थमा बैठे। गायकवाड़ गोल्डन डक पर आउट हुए। बेंगलुरु को गेंदबाजी में जिस शुरुआत की जरुरत थी उन्हें वो मिल गयी। 

Advertisement

आरसीबी की तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 29 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। कैमरून ग्रीन 17 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट शार्दुल ठाकुर ने चटकाए। तुषार देशपांडे और मिचेल सेंटनर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्ष्णा। 

बेंगलुरु के इम्पैक्ट खिलाड़ी: स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, हिमांशु शर्मा। 

Advertisement

Also Read: Live Score

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, समीर रिज़वी, प्रशांत सोलंकी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार