सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने बुधवार (27 मार्च) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई (Mumbai Indians) इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में बड़ी उलटफेर की है।    

 
Advertisement

हैदराबाद की दो मैच में पहली जीत है और टीम टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, उसका नेट रनरेट +0.675 है। इस मुकाबले से पहले हैदराबाद सातवें नंबर पर थी। 

Advertisement

इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस एक-एक पायेदान खिसककर क्रमश: चौथे, पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

दो मैच में लगातार दूसरी हार के साथ मुंबई इंडियंस नौंवे नंबर पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट -0.925 है और टीम मैच से पहले आठवें नंबर पर थी। 
मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स दो मैच मे दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे नीचे दसवें स्थान पर है। लखनऊ ने अभी एक मैच ही खेला है। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन (नाबाद 80), अभिषेक शर्मा (63) औऱ ट्रैविस हेड (62) के शानदार अर्धशतकों के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर रिकॉर्डतोड़ 277 रन बनाए। जो आईपीएल में किसी एक टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 5 विकेट गवाकर 246 रन तक ही पहुंच सकी। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है। मुंबई के लिए तिलक वर्मा (64) और टिम डेविड (नाबाद 42) ने तूफानी पारियां खेली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार