आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) ने शानदार गेंद डालते हुए दिल्ली कैपिटल्स के शाई होप (Shai Hope) को क्लीन बोल्ड कर दिया।  ईडन गार्डन, में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पारी का चौथा ओवर करने आये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वैभव ने तीसरी गेंद होप को बैक ऑफ लेंथ डाली जो टप्पा पड़ने के बाद तेजी से बाहर की ओर निकली। होप ने इस गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन लाइन को पूरी तरह मिस कर गए और इतनी देर में गेंद ने ऑफ स्टंप को उड़ा दिया। होप ने आउट होने से पहले वाली गेंद पर छक्का जड़ दिया। होप इस मैच में 3 गेंद में एक छक्के की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमारी टीम जिस तरह से तैयार है, वह बोर्ड पर स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। विकेट थोड़ा धीमा लग रहा है। टीम में शॉ वापस आये है, कुशाग्र नहीं खेलेंगे। मुझे लगता है कि रसिख डार मुकेश की जगह शुरू करते हैं। बात एक समय में एक मैच लेने की है।"

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसिख डार सलाम, लिजाद विलियम्स, खलील अहमद। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

DC के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रिकी भुई, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र। 

Advertisement

Also Read: Live Score

KKR के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार