Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Match Report: गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार (2 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से हरा दिया। दस मैच में हैदराबाद की टीम की यह सातवीं हार है और टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को 49 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। अभिषेक शर्मा ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन ट्रैविड हेड (20), ईशान किशन (13) और हेनरिक क्लासेन (23) उनका साथ नहीं निभा पाए, जिसके चलते कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। 

अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। जिसके चलते हैदराबाद की टीम 6 विकेट गवाकर 186 रन ही बना सकी। 

गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट, इशांत शर्मा और गेराल्ड कोइट्जे ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात की शुरूआत शानदार रही और  गिल ने साईं सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 87 रन जोड़े। टीम को पहला झटका सुदर्शन के रूप में लगा, जिन्होंने 23 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 48 रन बनाए। 

Advertisement

इसके बाद गिल और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। गिल ने 38 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं बटलर ने 37 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट. जीशान अंसारीऔर कप्तान पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार