IPL 2026 Points Table Update: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रविवार (26 अप्रैल) को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सुपर ओवर तक पहुंचे आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम की खराब शुरूआत के बाद रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेलकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

Advertisement

लखनऊ के लिए गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए मोहसिन खान ने 5 विकेट झटके। 

लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ को आखिरी गेंद पर जीत के लिए सात रन की दरकार थी और मोहम्मद शमी ने छ्क्का जड़कर स्कोर टाई कर दिया और मैच सुपर ओवर में गया। लखनऊ के लिए ऋषभ पंत ने 42 रन और एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए। 

इसके बाद सुपर ओवर सुनील नारायण ने अपना कमाल दिखाया औऱ 3 गेंद के अंदर निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर केकेआऱ के हाथ में जीत रख दी। केकेआर को 2 रन का लक्ष्य मिला जो रिंकू के चौके की बदौलत पहली गेंद पर ही हासिल हो गया। 

पॉइंट्स टेबल में खलबली

Advertisement

इस रोमांचक जीत के साथ ही केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर पहुंच गई है। केकेआर की आठ मैच में यह दूसरी जीत है। वहीं लखनऊ की टीम फिसलकर दसवें नंबर पर आ गई है। ऋषभ पंत की टीम की आठ मैच में यह छठी हार है। लखनऊ का नेट रनरेट गिरकर -1.106 हो गया है जो पॉइंट्स टेबल में सबसे खराब है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

टइसके अलावा रविवार को पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात ने 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के बाद गुजरात पांचवें नंबर पर आ गई है और चेन्नई गिरकर छठे नंबर पर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार