IPL 2026 Points Table Update:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नाराय़ण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जिसमें तिलक वर्मा ने 57 रन औऱ नमन धीर ने 47 रन बनाए। आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट झटके। 

Advertisement

जवाब में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। जिसमें क्रुणा पांड्या ने शानदार 73 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए गेंदबाजी में कोर्बिन बॉश ने 4 विकेट और दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए। 

मुंबई और लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर

इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। आरसीबी की यह 11 मैच में सातवीं जीत है और 14 पॉइंट्स के साथ नेट रनरेट +1.103 का हो गया है। क्रमश: दूसरे औऱ तीसरे नंबर पर काबिज हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के भी 14-14 पॉइंट्स हैं लेकिन टीम नेट रनरेट में पीछे हैं। 

वहीं मुंबई इंडियंस की 11 मैच में यह आठवीं हार है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर बनी हुई है। इस हार के साथ मुंबई प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रविवार को पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। जिससे चेन्नई पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है और लखनऊ का प्लेऑफ का सपना टूट गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार