Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: पंजाब किंग्स के युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) ने शनिवार (11 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 

Advertisement

प्रियांश ने 285 की स्ट्राईक रेट से 20 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी आईपीएल में 16-16 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है। 

इसके अलावा पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2020 में दुबई में हैदराबाद के खिलाफ ही 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 

पंजाब किंग्स के लिए सबसे तेज़ 50 (गेंद)

14 - केएल राहुल बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मोहाली, 2018

Advertisement

16 - प्रियांश आर्या बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर, 2026

17 - निकोलस पूरन बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई, 2020

Also Read: LIVE Cricket Score

18 - प्रभसिमरन सिंह बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार