इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब मंगलवार, 26 मई से टूर्नामेंट के प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होंगे। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि IPL 2026 की पर्पल कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं। गौरतलब है कि IPL का पर्पल कैप, टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ को दिया जाता है।

Advertisement

3. जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer): हमारी लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर राजस्थान रॉयल्स के तूफानी तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर हैं। 31 साल के आर्चर अपनी आग उगलती रफ्तार, खतरनाक बाउंसर और डैडली यॉर्कर से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं। वो साल 2026 के IPL में 14 मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं। IPL19 में उनका इकोनॉमी रेट 8.76 रहा है।

Advertisement

2. कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada): साउथ अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 31 वर्षीय रबाडा, मौजूदा IPL में गुजरात टाइटंस टीम के लिए खेल रहे हैं और 14 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं। ध्यान दें कि वो संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं। उनका सीजन बेस्ट परफॉर्मेंस 3/25 है।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar): भारत के महान तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार, जिन्हें उनकी लहराती गेंद और सटीक यॉर्कर के लिए पहचाना जाता है, वो साल 2026 के IPL की पर्पल कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं। 36 साल के भुवी, IPL19 में करंट चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं और सीजन में 14 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं। खास बात तो ये है कि सीजन में उन्होंने सिर्फ 8.07 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की और 4/23 का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार