RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के पास शनिवार (28 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

भुवनेश्वर ने आईपीएल में खेले गए 190 मैच में 27.33 की औसत और 7.69 की इकॉनमी से 198 विकेट लिए हैं। अगर वह दो विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

Advertisement

अभी तक स्पिनर युजवेंद्र चहल ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं, जिनसे नाम  172 पारियों में 221 विकेट दर्ज हैं।

बतौर भारतीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 315 पारियों में 335 लिए हैं और उनके पास आईपीएल के आगामी सीजन में टी-20 में 350 विकेट का आंकड़ा छूने का मौका होगा।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आरसीबी शुरूआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। ऐसे में तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भुवनेश्वर की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी।

भुवनेश्वर ने पिछले सीजन आरसीबी को खिताब जिताने में अहम रोल निभाया और 14 मैच में 17 विकेट हासिल किए थे, जिसमें 33 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

Advertisement

आईपीएल 2026 के लिए आरसrबी की टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

रजत पाटीदार, विराट कोहली, यश दयाल, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार