2014 के आईपीएल उपविजेता पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने आईपीएल के अगले सत्र के लिए कप्तानी में संभावित बदलाव की अफवाहों को बुधवार को खारिज कर दिया। इस सप्ताह के शुरू में मीडिया में इस बात की खबरें थीं कि 2022 में टीम के कप्तान रहे मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को कप्तान बनाया जा सकता है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "पंजाब किंग्स की कप्तानी में बदलाव को लेकर कुछ खेल न्यूज वेबसाइट ने खबरें प्रकाशित की थीं। हम यह बताना चाहते हैं कि टीम के किसी अधिकारी ने ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया है।"

Advertisement

आईपीएल 2022 सत्र की शुरूआत से पहले अग्रवाल को पंजाब किंग्स टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था जबकि केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह जिम्मेदारी संभाली थी।

आईपीएल 2022 सत्र को अग्रवाल भूलना चाहेंगे क्योंकि बल्ले से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह 12 पारियों में 16.33 के औसत और 122.5 के स्ट्राइक रेट से 196 रन ही बना पाए थे। वह टीम के शीर्ष पांच रन स्कोरर में भी शामिल नहीं थे।

अग्रवाल के नेतृत्व में पंजाब छठे स्थान पर रही थी और आक्रामक बल्लेबाजी लाइन-उप होने के बावजूद प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी थी।

मौजूदा समय में महाराजा केएससीए टी 20 लीग में अग्रवाल ने बेंगलुरु ब्लास्टर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 11 पारियों में 53.33 के औसत और 167.24 के स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाये हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार