इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का सीजन धीरे-धीरे करीब आ रहा है और इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सुर्खियों में लौट रहे हैं। आईपीएल 2024 के लिए धोनी ने एक बार फिर तैयारियां करने शुरू कर दी है और वो नेट्स में अभ्यास करते हुए भी नजर आए हैं। आगामी सीजन में भी धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करेंगे, लेकिन इसी बीच फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या धोनी के लिए ये आईपीएल सीजन आखिरी सीजन होगा।

Advertisement

अगर आपके मन में भी ये ही सवाल है तो आपको बता दें कि धोनी के करीबी दोस्त इरफान पठान ने खुद इसका जवाब दिया है। दरअसल, इरफान पठान का मानना है कि धोनी बेहद फिट है और उनका ये आखिरी आईपीएल सीजन होगा ऐसा कहना बिल्कुल ही सही समझ नहीं आता।

Advertisement

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर धोनी की फिटनेस की तारीफ करते हुए इस सवाल का जवाब दिया और बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से नहीं। मैं लगभग एक महीने पहले धोनी से मिला था। तब उनके बाल लंबे थे, वो अपना बाल बढ़ा रहे हैं। वो पुराने दिनों में वापस आ रहे हैं और बेहद फिट हैं। एक ऐसा व्यक्ति जो 40 साल की उम्र को पार कर चुका है और अभी भी फिट दिख रहा है तो मैं वास्तव में उनके लिए और सीएसके लिए और सभी फैंस के लिए उम्मीद करता हूं कि वो खेलना जारी रखेंगे।'

धोनी के आईपीएल आंकड़ें

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीम बनी है। उन्होंने अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वो मौजूदा चैंपियन भी हैं। बात करें अगर धोनी के आईपीएल आंकड़ों की तो अब तक ये दिग्गज खिलाड़ी 250 आईपीएल मुकाबले खेल चुका है जिसके दौरान उन्होंने 38 से ज्यादा की औसत से 5082 रन ठोके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार