16 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।  आईपीएल 2018 के ऑक्शन से पहले इरफान पठान को लेकर एक बड़ी खबर आई है। आपको बता दें कि इस साल सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बड़ोदा की टीम ने इऱफान पठान को टीम में शामिल नहीं किया।

Advertisement

जिसके बाद इऱफान पठान ने चौंकाने वाला फैसला किया है। इऱफान पठान ने बड़ौदा टीम को छोड़ने के लिए बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी मांग लिया है।

Advertisement

इऱफान पठान ने ई मेल के जरिए बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से टीम छोड़ने को लेकर बात की है। अपने मेल में इरफान पठान ने लिखा है कि अभी की स्थिती को देखते हुए वो अपने करियर को बेहतर बनानें के लिए किसी और टीम के साथ खेलना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें एनओसी प्रदाव किया जाए।

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन को इरफान पठान ने अपने मेंल में शुक्रिया अदा किया और कहा है कि 17 साल से में बड़ौदा के लिए खेलना आ रहा हूं। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने उऩके करियर में काफी मदद किया है इसका मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।

आपको बता दें कि इऱफान पठान हाल के दिनों से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष करते देखें ऐसे में अब इरफान पठान ने ऐसा फैसला लेकर हर किसी को चौंका दिया है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल 2018 का ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को होने वाला है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के आईपीएल में इरफान पठान किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेगें।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार